Sunday, 8 November 2015

शिव पुराण कथा

शिव का रूप विचित्र अमंगल है। नंग – धड़ंग, शरीर पर राख मले, जटाजूटधारी, सर्प लपेटे, गले में हडिडयों एवं नरमूंडों की माला और जिसके भूत – प्रेत, पिशाच आदि गण हैं। ये औघड़दानी सभी के लिए सुगम्‍य थे। देव तथ असुर सभी को बिना सोचे – समझे वरदान दे बैठते। एक बार भस्‍मासुर ने वरदान प्राप्‍त कर लिया कि वह जिसके ऊपर हाथ रखे वह भस्‍म हो जाय। तब यह सोचकर कि शिव कहीं दूसरे को ऐसा वरदान न दें, वह उन्‍हीं पर हाथ रखने दौड़ा । शिव सारे संसार में भागते फिरे। अंत में भगवान् सुंदरी ‘तिलोत्‍तमा’ का रूप धरकर नृत्‍य करने लगे। भस्‍मासुर मोहित होकर साथ में उसी प्रकार नाचने लगा। तिलोत्‍तमा ने नृत्‍य की मुद्रा में अपने सिर पर हाथ रखा, दूसरा हाथ कटि पर रखना नृत्‍य की साधारण प्रारंभिक मुद्रा है। भस्‍मासुर ने नकल करते हुए जैसे ही हाथ अपने सिर पर रख, वह स्‍वयं वरदान के अनुसार भस्‍म हो गया। शायद किसी असुर ने अग्नि के ऊपर यांत्रिक सिद्धि प्राप्‍त की और उससे संहारक शक्ति को नष्‍ट करने की सोची। पर संहारक शक्ति को नष्‍ट करने की सोची। पर संहारक शक्ति को इस प्रकार नष्‍ट नहीं किया जा सकता और वह स्‍वयं नष्‍ट हो गया। शिव का उक्‍त रूप उस समय के सभी अंधविश्‍वासों से युक्‍त सामान्‍य लोगों का प्रतीक है। असुर भी शिव के उपासक थे। संभ्‍वतया समाज – मंथन के समय साधारण लोगों को तुष्‍ट करने के लिए उनके रूप में ढले ‘रूद्र’ को ‘महादेव’ तथा ‘महेश’ कहकर पुकारने लगे। इस प्रकार ‘महा’ उपसर्ग लगाकर संतुष्‍ट करने का एक एंग है। कुछ पुरातत्‍वज्ञ यह मानते हैं कि शंकर दक्षिण के देवता थे, इसीलिए घोषित किया गया कि वह कैलास पर रम रहे। पार्वती उत्‍तर हिमालय की कन्‍या थी। उसने शिव की प्राप्ति के लिए कन्‍याकुमारी जाकर तपस्‍या की। आज भी कुमारी अंतरीप में, जहॉ सागर की ओर मुंह करके खड़े होने की स्‍वाभाविक प्रवृत्ति होती है, उनकी मूर्ति उत्‍तर की, अपने आराध्‍य देव कैलास आसीन शिव की ओर मुंह करके खड़ी है। यह भरत की एकता का प्रतीक है। मानो शिव – पार्वती की विवाह से दक्षिण – उत्‍तर भारत एक हो गया।

शिव का चिन्‍ह मानकर शिवलिंग की पूजा बुद्ध के कालखंड के पूर्व आई । वनवासी से लेकर सभी साधारण व्‍यक्ति जिस चिन्‍ह की पूजा कर सकें,उस पत्‍थर के ढेले, बटिया को शिव का चिन्‍ह माना। विक्रम संवत् के कुछ सहस्राब्‍दी पूर्व उक्‍कापात का अधिक प्रकोप हुआ। आदि मानव को यह रूद्र का आविर्भाव दिखा। शिव पुरण के अनुसार उस समय आकाश से ज्‍योति पिंड पृथ्‍वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया । यही उल्‍का पिंड बारह ज्‍योतिर्लिंग कहलाए। इसी कारण उल्‍का पिंड से आकार में मिलती बटिया रूद्र या शिव का प्रतीक बनी।

किंवदंती है कि शिव का पहला विवाह दक्ष प्रजापति की कन्या सती से हुआ था। प्रजापतियों के यज्ञ में दक्ष ने घमंड में शाप दिया,

'अब इंद्रादि देवताओं के साथ इसे यज्ञ का भाग न मिले।'

और क्रोध में चले गये। तब नंदी (शिव के वाहन) ने दक्ष को शाप देने के साथ-साथ यज्ञकर्ता ब्राम्हणों को, जो दक्ष की बातें सुनकर हँसे थे, शाप दिया,

'जो कर्मकांडी ब्राम्हण दक्ष के पीछे चलने वाले हैं वे केवल पेट पालने के लिए विद्या, तप, व्रतादि का आश्रय लें तथा धन, शरीर और इंद्रिय-सुख को ही सुख मानकर इन्हीं के गुलाम बनकर दुनिया में भीख मांगते भटकें।'

        इस पर भृगु ने शाप दिया,

'जो शौचाचारविहीन, मंदबुद्वि तथा जटा, राख और हड्डियों को धारण करने वाले हों वे ही शैव संप्रदाय में दीक्षित हों, जिनमें सुरा और आसव देवता समान आदरणीय हों। तुम पाखंड मार्ग में जाओ, जिनमें भूतों के सरदार तुम्हारे इष्टदेव निवास करते हैं।'

जैसे कर्मकांडी ब्राम्हण या जैसी तांत्रिक क्रियाएँ शैव संप्रदाय में बाद में आई, ये शाप उनका संकेत करते है।


अधिक समय बीतने पर दक्ष ने महायज्ञ किया। उसमें सभी को बुवाया, पर अपनी प्रिय पुत्री सती एवं शिव को नहीं। सती का स्त्री-सुलभ मन न माना और मना करने पर भी अपने पिता दक्ष के यहाँ गई। पर पिता द्वारा शिव की अवहेलना से दु:खित होकर सती ने प्राण त्याग दिए। जब शिव ने यह सुना तो एक जटा से अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित हजारों भुजाओं वाले रूद्र के अंश-वीरभद्र –को जन्म दिया। उसने दक्ष का महायक्ष विध्वंस कर डाला। शिव ने अपनी प्रिया सती के शव को लेकर भयंकर संहारक तांडव किया। जब संसार जलने लगा और किसी का कुछ कहने का साहस न हुआ तब भगवान ने सुदर्शन चक्र से शव का एक-एक अंश काट दिया। शव विहीन होकर शिव शांत हुए। जहाँ भिन्न-भिन्न अंक कटकर गिरे वहाँ शक्तिपीठ बने। ये १०८ शक्तिपीठ, जो गांधार (आधुनिक कंधार और बलूचिस्तान) से लेकर ब्रम्हदेश (आधुनिक म्याँमार) तक फैले हैं, देवी की उपासना के केंद्र हैं।


सती के शरीर के टुकड़े मानो इस मिटटी से एकाकार हो गए-सती मातृरूपा भरतभूमि है। यही सती अगले जन्म में हिमालय की पुत्री पार्वती हुई (हिमालय की गोद में बसी यह भरतभूमि मानो उसकी पुत्री है)। शिव के उपासक शैव, विष्णु के उपासक वैष्णव तथा शक्ति (देवी) के उपासक शाक्त कहलाए। शिव और सती को लोग पुसत्व एवं मातृशक्ति के प्रतीक के रूप में भी देख्ते हैं। इस प्रकार का अलंकार प्राय: सभी प्राचीन सभ्यताओं में आता है। यह शिव-सती की कहानी शैव एवं शाक्त मतों का समन्वय भी करती है। शैव एवं वैष्णव मतों के भेद भारत के ऎतिहासिक काल में उठे हैं। इसकी झलक रामचरितमानस में मिलती है। शिव ने पार्वती को राम का परिचय 'भगवान' कहकर दिया,राम के द्वारा रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना हई। दोनों ने कहा कि उनका भक्त दूसरे का द्रोही नहीं हो सकता। यह शैव एवं वैष्णव संप्रदायों के मतभेद (यदि रहे हों) की समाप्ति की घोषणा है।


शिव को तंत्र का अधिष्‍ठाता कहा गया है। इसी से शैव एवं शाक्‍त संप्रदायों में तांत्रिक क्रियाऍं आईं। तंत्र का शाब्दिक अर्थ ‘तन को त्राण देने वाला’ है, जिसके द्वारा शरीर को राहत मिले। वैसे तो योगासन भी मन और शरीर दोनों को शांति पहुँचाने की क्रिया है। तंत्र का उद्देश्‍य भय, घृणा, लज्‍जा आदि शरीर के सभी प्रारंभिक भावों पर विजय प्राप्‍त करना है। मृत्‍यु का भय सबसे बड़ा है। इसी से श्‍मशान में अथवा शव के ऊपर बैठकर साधना करना, भूत-प्रेत सिद्ध करना, अघोरपंथीपन, जटाजूट, राख मला हुआ नंग-धड़ंग, नरमुंड तथा हडिड्ओं का हार आदि कल्‍पनाऍं आईं। तांत्रिक यह समझते थे कि वे इससे चमत्‍कार करने की सिद्धि प्राप्‍त कर सकते हैं। देखें – बंकिमचंद्र का उपन्‍यास ‘कपाल-कुंडला’। यह विकृति ‘वामपंथ’ में प्रकट हुई जिसमें मांस-मदिरा, व्‍यसन और भोग को ही संपूर्ण सुख माना। ययाति की कहानी भूल गए कि भोग से तृष्‍णा बढ़ती है, कभी शांत नहीं होती। जब कभी ऐसा जीवन उत्‍पन्‍न हुआ तो सभ्‍यता मर गई। शिव का रूप विरोधी विचारों के दो छोर लिये है।

Saturday, 7 November 2015

भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों दिया अपने ही पुत्र को ये श्राप

हिन्दू पुराणों में विष्णु के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया है. हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं. आपको इन सभी देवी-देवताओं से जुड़ी कोई न कोई प्रसंंग हमेशा सुनने को मिल जाता होगा. इन प्रसंगों का संबंध किसी ना किसी शहर या देश से रहता है. कई बार देवी-देवताओं से जुड़े प्रसंग आश्चर्य और रहस्य से भरा होता है. ऐसा ही एक प्रसंग पाकिस्तान के शहर मुलतान से जुड़ा हुआ है. यहाँ स्थित सूर्य मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण का अपने पुत्र को दिए गए श्राप से है. आइए जानते हैं क्यों भगवान कृष्ण ने अपने ही पुत्र को श्राप दिया ?
हमारे धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि जामवंती और कृष्ण के पुत्र सांबा को स्वयं उसी के पिता ने कोढ़ी होने का श्राप दिया था. इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए सांबा ने सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया था. अब यह मंदिर पाकिस्तान के मुलतान शहर में स्थित है. इस सूर्य मंदिर को आदित्य मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.

ग्रंथों के अनुसार बहुमूल्य मणि हासिल करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण और जामवंत में 28 दिनों तक युद्ध चला था. युद्ध के दौरान जब जामवंत ने कृष्ण के स्वरूप को पहचान लिया तब उन्होंने मणि समेत अपनी पुत्री जामवंती का हाथ भी उन्हें सौंप दिया. कृष्ण और जामवंती के पुत्र का नाम ही सांबा था. देखने में वह इतना आकर्षक था कि कृष्ण की कई छोटी रानियां उसके प्रति आकृष्ट रहती थीं.

एक दिन कृष्ण की रानी नंदिनी ने सांबा की पत्नी का रूप धारण कर सांबा को आलिंगन में भर लिया. उसी समय कृष्ण ने ऐसा करते हुए देख लिया. क्रोधित होते हुए कृष्ण ने अपने ही पुत्र को कोढ़ी हो जाने और मृत्यु के पश्चात् डाकुओं द्वारा उसकी पत्नियों को अपहरण कर ले जाने का श्राप दिया.

पुराण में वर्णित है कि महर्षि कटक ने सांबा को इस कोढ़ से मुक्ति पाने हेतु सूर्य देव की अराधना करने के लिए कहा. तब सांबा ने चंद्रभागा नदी के किनारे मित्रवन में सूर्य देव का मंदिर बनवाया और 12 वर्षों तक उन्होंने सूर्य देव की कड़ी तपस्या की. उसी दिन के बाद से आजतक चंद्रभागा नदी को कोढ़ ठीक करने वाली नदी के रूप में ख्याति मिली है.  मान्यता है कि इस नदी में स्नान करने वाले व्यक्ति का कोढ़ जल्दी ठीक हो जाता है

Thursday, 5 November 2015

Kaal Bhairav really drink alcohol Ujjain's

Bhairava, sometimes known as Kala Bhairava, is a Hindu deity, a fierce manifestation of Shiva associated with annihilation. He is often depicted with frowning, angry eyes and sharp, tiger's teeth and flaming hair; stark naked except for garlands of skulls and a coiled snake about his neck.


In his four hands he carries a noose, trident, drum, and skull. He is often shown accompanied by a dog. He originated in Hindu mythology and is sacred to Hindus, Buddhists and Jains alike. He is worshipped in Nepal, Rajasthan, Karnataka, Tamil Nadu and Uttarakhand. The origin of Bhairava can be traced to a conversation between Brahma and Vishnu recounted in the Shiv Mahapuran, in which Vishnu inquired of Brahma, "Who is the supreme creator of the Universe?". And arrogantly, Brahma told Vishnu to worship him as Supreme Creator. 

One day Brahma thought, "I have five heads, Shiva also has five heads. I can do everything that Shiva does and therefore I am Shiva". Brahma had become a little egotistic. Not only had he became egotistic, he started to forge the work of Shiva. Brahma started interfering in what Shiva was supposed to do. A furious Mahadeva (Shiva) threw a small nail from His finger, which assumed the form of Kala Bhairava, and casually went to cut the fifth head of Brahma. Brahma Kapala in the hands of Kala Bhairava symbolizes destruction of Brahma’s ego.In the form of the Kaala Bhairava, Shiva is said to be guarding each of these Shaktipeeths. Each Shaktipeeth temple is accompanied by a temple dedicated to Bhairava.You may find it astonishing and unbelievable but there is a temple of Shri Kaal Bhairav in Ujjain city in Madhya Pradesh State of India where liqueur is offered as ‘chadhava’ (offerings). This is one of the most active and happening temple in the Ujjain city. Daily, hundreds of people come over here with faith and reverence to offer Liquor to the God.The interesting thing about this temple is that the God is offered liquor unlike other temples to invoke divine blessings. Small and big liquor bottles and other puja items are available outside the temple and devotees buy it and offer to god.
This temple ritual starts with the devotee buying a bottle of wine or hard liquor like rum or whisky and presenting to the deity. The bottle is handed over to the priest along with other puja material. The priest opens the bottle and put half of the contents into a shallow plate which is placed near the mouth of the idol . Slowly, the liqueur level starts going down and the Priest takes back the plate when all the liquor is finished. The contents of the plate disappears in front of your eyes. It may sound unbelievable, but it is true..


Wednesday, 21 October 2015

Happy Dussehra

Wishes you Happy Dussehra 2015

The famous Hindu festival Dussehra, also known as Vijayadashmi, is celebrated on the 10th day of Shukla Paksha (the bright half) in the month of Ashvin (as per Hindu calender) and falls on 22 October this year.

Dussehra is derived from the Sanskrit word Dasha-hara, which means removal of 10 bad qualities and it refers to Lord Rama's victory over Ravana, the ten-headed demon king after rescuing Goddess Sita. The festival is celebrated to mark the victory of good over evil.

As part of the celebrations, huge effigies of Ravana will be burnt on bonfires and devotees will be engaged in celebrating the festival with music and dance.

Dussehra 2015: Why and how is it celebrated?

The day is also celebrated to mark the victory of Goddess Durga over demon Mahishasur.


Dussehra ka yeh pyara tyohar,
Jiwan mein laye khushiya apaar,
Shri Ram ji kare apke ghr sukh ki barsat
Shubh kamna hamari karey sweekar…!!


Burayi ka hota hain vinaash,
Dussehra lata hai umeed ki aas
Ravan ki tarah apke dukho ka hoga naash
Vijaydashmi ki shubhkamanayein…!!


Rakshas pe punya ki jeet
Ram ki Seeta se aseemit preet
Ye to ek kaaran bhar hi tha..
Ho vijay satya ki sadaiv yahi hai reet!

Ho aapki life khushiyon ka mela,
Kabhi na aaye koi jhamela,
Sada sukhi rahe aapka basera,
We wish you HAPPY DUSHERA.

Jyot se jyot jagate chalo,
Prem ki ganga bahate chalo,
Rah mein aaye jo deen dukhi
Sab ko gale se lagate chalo.
Din aaygega sabka sunehra,
Isliye humari or se happy Dussehra.


Burai par achchai ki jeet!
Dussehra lata hai ek ummed.
Ravan ki tarah hamare dukhon ka ant ho….
Ek nai shuruat ho ek naye savere k saath…

Friday, 16 October 2015

देवों के देव हैं महादेव.

देवों के देव हैं महादेव. हर दुख को खुद पर लेकर भक्तों को भयमुक्त करने वाले है भोले. पहले तो उन्होंने समुद्र मंथन में निकले विष को पीकर देवताओं को बचाया और नीलकंठ कहलाए, फिर उन्होंने उज्जैन में ब्रह्मा को राह दिखाने के लिए न सिर्फ अपने नेत्र से काल भरैव को प्रकट किया बल्कि भक्तों की बुराईयों को अपने अंदर समाने के लिए खुद मदिरा का पान करने लगे. वो भी साक्षात, सबके सामने. जी हां! उज्जैन में काल भैरव आज भी दिखाते हैं चमत्कार...

महाकाल की नगरी उज्जैन में हर दिन चमत्कार होता है. आंखों के सामने चमत्कार. यहां हर दिन भगवान  भक्तों की मदिरा रूपी बुराई को निगल लेते हैं और दूर कर देते हैं उनके हर कष्ट.

मृत्यु के स्वामी, संहार के देवता और कालों के काल महाकाल की नगरी... उज्जैन. महाकाल की इस नगरी के पांव पखारती पवित्र शिप्रा  नदी जिसे मोक्षदायिनी शिप्रा भी कहते हैं. धर्म ग्रथों के मुताबिक उज्जैन जीवन और मौत के चक्र को खत्म कर भक्तों को मोक्ष देता है और जहां के कण-कण में महाकाल यानि शिव का वास है. शिव की इसी नगरी में बसा है एक ऐसा मंदिर जहां स्वयं काल भैरव देते हैं साक्षात दर्शन.

भक्तों के लिए भक्ति, आस्था और आराधना की वो मंजिल जहां सुबह शाम बजने वाली घंटों की ध्वनि निरंतर किसी चमत्कारी शक्ति का आभास करवाती है. जहां दूर-दूर से भक्त मुश्किलों की परवाह किए बगैर चले आते हैं क्योंकि उन्हें तो बस इंतजार होता है भगवान के साक्षात् स्वरूप से मिलने का और यहां होने वाले मदिरा पान के चमत्कार के साक्षी बनने का.

उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र में स्थापित इस मंदिर में  शिव अपने भैरव स्वरूप में विराजते हैं. यूं तो भगवान शिव का भैरव स्वरूप रौद्र और तमोगुण प्रधान रूप है. मगर कालभैरव अपने भक्त की करूण पुकार सुनकर उसकी मदद के लिए दौड़े चले आते हैं. काल भैरव के इस मंदिर में मुख्य रूप से मदिरा का ही प्रसाद चढ़ता है. मंदिर के पुजारी भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए प्रसाद को एक तश्तरी में उड़ेल कर भगवान के मुख से लगा देते हैं और देखते -देखते ही भक्तों की आंखों के सामने घटता है वो चमत्कार जिसे देखकर भी यकीन करना एक बार को मुश्किल हो जाता है. क्योंकि मदिरा से भरी हुई तश्तरी पलभर में खाली हो जाती है.

इसके अलावा जब भी किसी भक्त को मुकदमे में विजय हासिल होती है तो बाबा के दरबार में आकर मावे के लड्डू का प्रसाद चढ़ाते हैं तो वहीं जिन भक्तों की सूनी गोद भर जाती है वो यहां बाबा को बेसन के लड्डू और चूरमे का भोग लगाते हैं. प्रसाद चाहे कोई भी क्यों न हो बाबा के दरबार में आने वाले हर भक्त सवाली होता है और बाबा काल भैरव अपने आशीर्वाद से उसके कष्टों को हरने वाले देवता.

बाबा काल भैरव के इस धाम एक और बड़ी दिलचस्प चीज है जो भक्तों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींचती है और वो है मंदिर परिसर में मौजूद ये दीपस्तंभ. श्रद्धालुओं द्वारा दीपस्तंभ की इन दीपमालिकाओं को प्रज्जवलित करने से सभी मनोकामनाऐं पूरी होती हैं. भक्तों द्वारा शीघ्र विवाह के लिए भी दीपस्तंभ का पूजन किया जाता है. जिनकी भी मनोकामना पूरी होती है वे दीपस्तंभ के दीप जरूर रोशन करवाते हैं. इसके अलावा मंदिर के अंदर भक्त अपनी मनोकामना के अनुसार दीये जलाते हैं जहां एक तरफ शत्रु बाधा से मुक्ति व अच्छे स्वास्थ्य के लिए सरसों के तेल का दीया जलाने की पंरपरा है तो वहीं अपने मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि की इच्छा करने वाले चमेली के तेल का दीया जलाते हैं.

कालभैरव के इस मंदिर में दिन में दो बार आरती होती है एक सुबह साढ़े आठ बजे आरती की जाती है. दूसरी आरती रात में साढ़े आठ बजे की जाती है. महाकाल की नगरी होने से भगवान काल भैरव को उज्जैन नगर का सेनापति भी कहा जाता है. कालभैरव के शत्रु नाश मनोकामना को लेकर कहा जाता है कि यहां मराठा काल में महादजी सिंधिया ने युद्ध में विजय के लिए भगवान को अपनी पगड़ी अर्पित की थी. पानीपत के युद्ध में मराठों की पराजय के बाद तत्कालीन शासक महादजी सिंधिया ने राज्य की पुर्नस्थापना के लिए भगवान के सामने पगड़ी रख दी थी. उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि युद्ध में विजयी होने के बाद वे मंदिर का जीर्णोद्धार करेंगे. कालभैरव की कृपा से महादजी सिंधिया युद्धों में विजय हासिल करते चले गए. इसके बाद उन्होंने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया. तब से मराठा सरदारों की पगड़ी भगवान कालभैरव के शीश पर पहनाई जाती है.

कालभैरव का चमत्कार जितना हैरान करने वाला है उतनी ही दिलचस्प उनके उज्जैन में बसने की कहानी भी है. ये भी हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले आपको ये बता दें कि वैसे तो यहां साल भर भारी तादाद में श्रद्धालु आते हैं लेकिन रविवार की पूजा का यहां विशेष महत्व होता है.

बाबा काल भैरव के भक्तों के लिए उज्जैन का भैरो मंदिर किसी धाम से कम नहीं. सदियों पुराने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसके दर्शन के बिना महाकाल की पूजा भी अधूरी मानी जाती है. अघोरी जहां अपने इष्टदेव की आराधना के लिए साल भर कालाष्टमी का इंतजार करते हैं वहीं आम भक्त भी इस दिन उनके आगे शीश नवां कर आशीर्वाद पाना नहीं भूलते.

शहर से आठ किलोमीटर दूर कालभैरव के इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करे और कालभैरव न आए तो उसे महाकाल के दर्शन का आधा लाभ ही मिलता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कालभैरव को ये वरदान है कि भगवान शिव की पूजा से पहले उनकी पूजा होगी.

इस मंदिर की कहानी बड़ी दिलचस्प है. स्कंद पुराण के मुताबिक चारों वेदों के रचियता ब्रह्मा ने जब पांचवें वेद की रचना करने का फैसला किया तो परेशान देवता उन्हें रोकने के लिए महादेव की शरण में गए. उनका मानना था कि सृष्टि के  लिए पांचवे वेद की रचना ठीक नहीं है. लेकिन ब्रह्मा जी ने महादेव की भी बात नहीं मानी. कहते हैं इस बात पर शिव क्रोधित हो गए. गुस्से के कारण उनके तीसरे नेत्र से एक ज्वाला प्रकट हुई. इस ज्योति ने कालभैरव का रौद्ररूप धारण किया, और ब्रह्माजी के पांचवे सिर को धड़ से अलग कर दिया. कालभैरव ने ब्रह्माजी का घमंड तो दूर कर दिया लेकिन उन पर ब्रह्महत्या का दोष लग गया. इस दोष से मुक्ति पाने के लिए भैरव दर दर भटके लेकिन उन्हें मुक्ति नहीं मिली. फिर उन्होंने अपने आराध्य शिव की आराधना की. शिव ने उन्हें शिप्रा नदी में स्नान कर तपस्या करने को कहा. ऐसा करने पर कालभैरव को दोष से मुक्ति मिली और वो सदा के लिए उज्जैन में ही विराजमान हो गए.

वैसे तो काल भैरव के इस मंदिर में पैर रखते ही मन में एक अजीब सी शांति का एहसास होता है, लगता है मानो सारे दुख दूर हो गए लेकिन कालभैरव को ग्रहों की बाधाएं दूर करने के लिए जाना जाता है. खास तौर पर जन्म कुंडली में राहु से पीड़ित होने वाला व्यक्ति विचारों के जाल में फंसा रहता है. वो अगर इस मंदिर में आकर भगवान को भोग लगाता है तो उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. बिल्कुल वैसे ही जैसे कालभैरव को शिव की आराधना से मिली थी.

Thursday, 15 October 2015

Durga Puja and Navratri festival

Jai Jag Janani Maa 
 
Durga Puja and Navratri festival is celebrated by  worshiping Goddess Durga and her different avatars. The nine day festival Navratri 2015 began from October 13.

On this auspicious festival devotees worship nine Devi’s and also fast for all the nine days.

Navratri Puja starts with Shailputri Maa and Goddess of Navadurga. The festival ends on a good note with Siddhidatri Mata’s puja.

HERE. .. WE have noted down the LIST OF NINE DIFFERENT COLOURS which people are supposed to wear during the nine days of festivity.

Provided with 9 different shades of happiness and their importance.

First Day –
Ghatasthapana / Pratipada (13th October, 2015)
– Red

Devotees worship SHAILAPUTRI MAA, the first form of Goddess Durga on the first day of  Navadurga. The idol of Goddess is dressed in a bright red saree while the Ghatasthapana setup of earthen pot is being done. The colour to wear around the initial day for devotees is bright Red.

Second Day –
Dwitiya (14th October, 2015) - Royal Blue

BHRAMACHARINI is the second form of Goddess which is worshipped on the second day. There is a mythological story which says that this goddess enlightens elegant forms with power, divine and spiritual grace. The colour of the day for devotees to wear on this auspicious day is Royal Blue.

Third Day –
Tritiya (15th October, 2015) -Yellow

The third appearance of the goddess is CHANDRAGHANTA, which symbolises peace, serenity, beauty and bravery in one’s life. The Goddess is dressed in White attire.  Yellow is the colour of the day and Sindhoor Tritiya Sowbhagya Teej is also observed on this day.

Fourth Day –
Chaturthi (16th October, 2015) - Green

Kushmandais the fourth form of goddess worshipped on the fourth day of Navratri. She is considered as the creator of the entire universe. The goddess is draped inRed saree and on this day Bhouma Chaturthi is followed. The colour for the fourth day to be worn is Green.

Fifth Day –
Panchami (17th October, 2015) - Grey

Skandamata the fourth avatar of Maa Durga who is has been known for demolishing the demons. Upang Lalitha Gauri Vrata is observed on this day. On the fifth day of Navratri that is known as Panchami, devotees are supposed to wear Grey as the goddess is dressed in a Blue saree.

Sixth Day -
Shashti (18th October, 2015) - Orange

Katyayanianother avatar of Goddess Durga worshipped on the sixth day of Navratri. She is dressed inYellow saree on the sixth day of Navratri and Maha Shashti is celebrated. People are supposed to wear Orange attire on this day.

Seventh Day –
Saptami – (19th October, 2015) - Green

Kaalratrithe seventh figure of Goddess Durga who is known to protect all her devotees from trouble and negative powers. People say that she grants her devotees with freedom and happiness. The goddess on this day is supposed to be adorned with a Green coloured saree. It is the beginning of Maha Saptami wherein Utsava Puja is performed. The colour of the day is White.

Eighth Day –
Ashtami (20th October, 2015) – Pink

Maha Gauri eighth avatar  of Goddess Durga who is worshipped on this day. She is regarded for forgiving the sins of her devotees and also helping them to get purified. The goddess is dressed in Peacock Green colour on Durga Ashtami. On this day, Saraswati Mata Puja is conducted whole-heartedly and Pink is regarded as the colour of the day for all the devotees.

Ninth Day / Tenth Day –
Navami / Dashmi / Dussehra (21th October, 2015) – Sky Blue

Siddhidatri is the last form of Maa Durga who is known to have great supernatural powers. The goddess is dressed in Purple attire and Maha Navami puja is done. Kanya puja is also done on this auspicious day. Sky Blue is the colour for the last day.

Saturday, 10 October 2015

Kal Bhairava Temple Ujjain

खड्गं कपालं डमरुं त्रिशूलं हस्तांबुजे सन्दधतं त्रिणेत्रम् ।
दिगम्बरं भस्मविभूषिताङ्ग नमाम्यहं भैरवमिन्दुचूडम् ॥


Lord Kal Bhairava is the manifestation of Lord Shiva who is said to oversee the time ahead. It is also said that the "Time lost is lost forever", so one should make a good use of time in Life. The Kal Bhairava Temple, Ujjain is the place where Lord Kal Bhairava is being worshipped at Ujjain. This is a must see for the devotees of the Shaivaites.

Since time cannot be restored the people say that the Kal Bhairava should be worshipped. Time must be spent keeping in view that spiritual progress is necessary in lives of men. So, people go to the Kal Bhairava temple in order to worship Kal Bhairava, Kal Bhairava is also known as Khetrapala and he is regarded as the guardian of the temple that is why the keys of the Kal Bhairava temple is to be kept at the temple premise at night and no one should carry it elsewhere.